फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-09
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों समेत दो चोर गिरफ्तार
दोनों से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद
बाडीगांव की ओर बेचने जा रहे थे चोरी की बाइकें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना रोजा पुलिस ने रविवार रात बाडी गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि रात करीब 11 बजे थानाध्यक्ष जसवीर सिंह को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की गईं बाइकों का सौदा करने मठिया कॉलोनी की तरफ से बाडीगांव की तरफ जाने वाले हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ पहले से ही घेराबंदी कर दी। उन लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में दोनों से एक तमंचा दो कारतूस व एक चाकू मिला। पूछताछ में उन लोगों में एक ने अपना नाम नरवीर पासी निवासी मठिया कॉलोनी व दूसरे ने अपना नाम प्रमोद राठौर निवासी भूजिया थाना पुवायां बताया। एक बाइक इनके पास से और दो बाइकें इन दोनों की निशानदेही पर बरामद किया। दोनों ने एक बाइक कचहरी परिसर से चोरी करने की बात कबूल की है, जबकि दो बाइक चोरी के मामले रोजा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें