फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चुनाव में ही पड़ गई थी रंजिश की दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला निसरजई में हुई फायरिंग की घटना की रंजिश पिछले चुनाव में ही हो गई थी, लेकिन उस वक्त इस उम्मीद में रंजिश दब गई कि अगली बार चुनाव में फतह हासिल हो जाएगी। मगर इस बार भी सभासद पद के आए परिणामों में अब्दुल कयूम ने प्रफुल्ल यादव को हरा दिया। नतीजा शनिवार को फायरिंग के रूप में उभर कर सामने आया।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में भी अब्दुल कयूम और प्रफुल्ल यादव उर्फ प्रिंस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। अब्दुल कयूम ने प्रिंस को 12 वोटों से पराजित कर दिया था। प्रिंस ने अपनी जीत सुनिश्चित मानते हुए दोबारा वोटों की गिनती कराई ,लेकिन फैसला कयूम के पक्ष में ही रहा। यहीं से दोनों के बीच राजनीतिक रंजिश तैयार हो गई। इस बार निकाय चुनाव में एक बार फिर से दोनों लोग चुनाव मैदान में आमने-सामने आ गए। दोनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में रिझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन एक दिसंबर को मतगणना के बाद जो फैसला आया वह कयूम के पक्ष में चला गया। प्रफुल्ल को इस बार भी पूरी उम्मीद थी कि वह चुनाव जीत जाएगा, लेकिन नतीजे ने फिर से उसकी उम्मीद पर पानी फेर दिया। इस बार वह 24 मतों से कयूम से हार गया। हालांकि इस बार दोबारा मतो की गिनती कराई गई। मगर नतीजा फिर भी पक्ष में नहीं आ पाया। लिहाजा दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरा गई। इसका नतीजा शनिवार को फायरिंग के रूप में सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें