फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के अपहरण के मामले में मां ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। किशोर के अपहरण मामले में उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित वन विभाग कॉलोनी निवासी अंशू देवी के 12 वर्षीय पुत्र यश को दो बाइक सवार शाहजहांपुर रोड से उठा ले गए थे। गांव नाहिल के पास यश के शोर मचाने पर राहगीरों के ललकारने पर बदमाश भाग निकले थे। राहगीरों ने यश को घर पहुंचाया था। शनिवार रात ही पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई थी।
रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में अंशू देवी ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति पर पुत्र के अपहरण में शामिल होने का शक जताया है। अंशू देवी का कहना है कि उक्त व्यक्ति उन्हें कई बार जान से मार देने और घर से उठवा लेने की धमकी दे चुका है। अंशू देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें