फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में डूबने से मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव रैपुरा में पुलिया के पास मिले अजय के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिवार वालों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत पानी में डूबने से होना बताई गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के गांव देवनगर निवासी प्रेमपाल का 28 वर्षीय बेटा अजय आनंद 20 सितंबर को जलाबाद खरीददारी करने आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 22 सितंबर को उसका शव रैपुरा पुलिया के तालाब में पड़ा मिला। मृतक के भाई विजय प्रताप सिंह का कहना है कि उसका मामा वीरेंद्र उसावां-जलालाबाद रोड पर चलने वाली बस का कंडेक्टर है। वीरेंद्र ने अजय को 20 सितंबर की शाम चार लोगों के साथ स्कॉपियो गाड़ी में देखा था। जिन लोगों के साथ अजय को देखा गया उनसे उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि अजय को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें