मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। खेत में खड़ी अफीम (पोस्त) की फसल से चोर अफीम का डोडा चोरी से तोड़ ले गए। अफीम की खेती के लाइसेंसी काश्तकार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर गुलड़िया निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने भारत सरकार के नारकोटिक्स विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर अफीम (पोस्त) की खेती की है। उसकी फसल तैयार है। जिसकी वह दिन रात रखवाली करता है। मंगलवार की रात अचानक बीमार हो जाने के कारण उसने फसल की रखवाली के लिए अपने पुत्र अर्जुन को भेज दिया। रात में किसी समय चोर उसके खेत से 940 अफीम के पौधों से डोडा तोड़कर फरार हो गए।