फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता घर से नकदी समेत चार लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22,पुवायां में चोरी के बाद हरीश के घर बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन

प्रवक्ता घर से नकदी समेत चार लाख के जेवरात चोरी
0 पुलिस ने किया मौका मुआयना, रिपोर्ट दर्ज
0 जीएफ कालेज के प्रवक्ता के घर छत के रास्ते घुसे चोर

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के प्रवक्ता के पुवायां में बंद मकान से चोरों ने सोमवार रात 20 हजार की नकदी सहित लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुवायां के गांव बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी उमेशचंद्र मिश्रा जीएफ कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उनका एक मकान पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर में भी है। वह अधिकतर पुवायां में ही रहते हैं। सोमवार शाम वह पत्नी समृद्धि मिश्रा के साथ पुवायां के मकान में ताला डालकर घर चले गए। रात में चोर पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के सहारे उमेशचंद्र मिश्रा के घर की छत पर चढ़ गए और जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों को घर के कमरों और सेफ की चाबियां किचन में रखी मिल गईं।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे और सेफ खोल कर समृद्धि मिश्रा के 20 हजार रुपये, सोने के दो जोड़ी झाले, एक हार, एक मांगबेंदा, सात अंगूठी, दो लर, चार जोड़ी पायल, नौ बिछिया, सोने की छह चूड़ी, दो मंगलसूत्र, चांदी के 11 सिक्के, दो प्लेट और उमेशचंद्र मिश्रा की बहन रेखा देवी का सोने का हार, झाले, लर चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह उमेशचंद्र मिश्रा घर पहुंचे तो ताले टूटे देख चोरी का पता चल सका।
विज्ञापन

उमेशचंद्र मिश्रा की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुधाकर पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से लोहे की एक राड भी मिली है, जो चोरों की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें