फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप को ले गई थी रामपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार सरेशाम जिस झोलाछाप के अपहरण का हल्ला मचा था, दरअसल उन्हें जिला रामपुर की पटवाई थाने की पुलिस ले गई। अंगभंग के एक मामले में पूछताछ करने के बाद की उन्हें छोड़ दिया गया। घर वाले शुक्रवार को उन्हें घर ले आए।
विज्ञापन

रामपुर के थाना पटवाई में कुछ किन्नरों के खिलाफ अंग-भंग का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में अंग-भंग करने वाले की तलाश में थी। किन्नरों के जरिये पटवाई पुलिस को सूचना मिली कि जलालाबाद में बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित क्लीनिक चलाने वाले नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी झोलाछाप देवेंद्र सिंह राजपूत यह काम करते हैं। इसलिए पटवाई पुलिस बृहस्पतिवार शाम को स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना नगर में किन्नरों के साथ आई और देवेंद्र सिंह को गाड़ी में डालकर चलेी गई। सरेशाम इस तरह की र्हुई घटना से लोग सहम गए और हल्ला मच गया कि डॉक्टर का अपहरण हो गया। भ्रम की स्थिति इसलिए रही कि थाना पुलिस देर रात तक यह नहीं पता कर पाई कि डॉक्टर को आखिर कौन ले गया है। एसपी केबी सिंह की सख्ती के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें