फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ते समय किशोर की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। शाम के समय किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव लखनापुर निवासी भारत का 16 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार मूक बधिर था। बुधवार को वह गांव के बाहर संतरा नाथ बाबा के स्थान के पास बाग में जामुन तोड़ने गया था। जामुन तोड़ते समय अचानक सुमित का पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे आ गिरा। उसके साथ जामुन तोड़ने गए उसके दोस्त मौके से भागकर गांव पहुंचे और सुमित के घर पर हादसे की जानकारी दी। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सुमित को लेकर पुवायां के सरकारी अस्पताल आए। डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुमित का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां लौंगा देवी पुत्र का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी। मृतक तीन भाईयों में मंझला था। उसकी दो बहनें भी हैं। देर शाम किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें