मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सवारी के इंतजार में खड़े बरेली के एक युवक को तेज गति से आए एक कंटेनर के चालक ने चक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई।
जिला बरेली के थाना कैंट के गांव उमरिया निवासी 40 वर्षीय नेम सिंह क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। शनिवार शाम करीब 6:15 बजे वह घर जाने के लिए कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित खैरपुर चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़ा था, तभी बरेली की ओर से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर की चपेट में वह आ गया। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। मौका पाकर चालक कंटनेर छोड़ कर फरार हो गया। घटना स्थल पर भीड़ लगने पर जाम लगने लगा। इसी बीच पहुंची थाना पुलिस ने मृतक की जेब से बरामद डायरी से पता लेकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।