फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दवा लेने निकलीं दो सगी बहने लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनें लापता हो गई। पिता ने दो लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों के लापता होने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियां, जिनमें एक की उम्र 16 और दूसरी की उम्र 14 वर्ष है। दोनों बेटियां 28 फरवरी को सुबह सात बजे घर से यह कहकर निकलीं कि प्राइवेट डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहीं हैं, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आईं। उनकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रिश्तेदारी में भी पता किया, पर वहां भी उनका सुराग नही लगा। कुछ लोगों के जरिये पता लगा कि गांव रौसरकोठी निवासी अवधेश व नन्हकू को दोनों बेटियों के साथ देखा गया। इस पर पिता ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। बेटियों के गायब होने से परिजन अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में गांव रौसरकोठी निवासी अवधेश व नन्हकू के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों किशोरियों की बरामदगी के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें