फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा मृत महिला का बहनौत और बहू गंभीर घायल हो गए। कार चालक भी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन

गांव ढुकरी बुजुर्ग निवासी नरेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह अपनी मौसी के गांव के ही राज बहादुर सिंह की पत्नी 45 वर्षीय सुमनलता और राजबहादुर के पुत्र संजय सिंह की 19 वर्षीय पत्नी रुचि देवी को लेकर बाइक से सीतापुर के लिए निकला था। गांव ढका मोड़ पर बंडा से बिलसंडा की ओर से जा रहे कार चालक खुटार निवासी मनोज अग्रवाल ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग और मनोज अग्रवाल गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सुमनलता को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुमित के परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। मृत महिला अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बंडा। जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव सिंधौरा निवासी शिवकुमार का 30 वर्षीय पुत्र सुबोध मिश्रा अपने साथी गांव के ही रामलखन के साथ सोमवार रात बंडा के एक मैरिज लान में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात नौ बजे वह अपने साथी को लेकर बाइक से घर जा रहा था। बंडा में बिलसंडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी-100 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। सुबोध की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में सुबोध ने दम तोड़ दिया। सूचना से सुबोध के घर कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें