फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मथुरा पुलिस पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन


शाहजहांपुर। डेढ़ माह बाद मथुरा से घर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मथुरा पुलिस की पिटाई से उसकी मौत का आरोप लगाया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना रोजा के गांव बरनई निवासी 30 वर्षीय संदीप पाल मथुरा में रहकर रिक्शा चलाता था। भाई प्रदीप के मुताबिक मथुरा में छावनी स्थित होली गेट पर तीन दिन पहले जाम लग गया था। आरोप है कि जाम खुलवाने के दौरान पुलिस ने संदीप की पिटाई कर दी। इसमें उसके कमर में पीछे की तरफ और पैर में चोटें आईं। इस घटना के बाद संदीप को उसके साथी ने मथुरा से शाहजहांपुर आने वाली बस में बैठा दिया। रोडवेज बस स्टैंड से वह टेंपो से गांव पहुंचा। यहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार सुबह अचानक संदीप की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने मथुरा पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी की आठ वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां शकुंतला और छोटे भाइयों प्रदीप व कुलदीप का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। रोजा थाना प्रभारी डीसी शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें