फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20 जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे मृतका इदरीसा के परिजन
विज्ञापन

फोटो-21 मृतक गौरव का फाइल फोटो
हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत
महिला का पति और बेटा घायल, दोनों की हालत गंभीर
कांट में बस ने बाइक को मारी टक्कर, रधौली में अज्ञात वाहन से टकराया युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कांट/मुडिया पमार। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतका के पति और बेटा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी 55 वर्षीय इदरीसा बुधवार को अपने पति इसरार व बेटे सोनू के साथ बाइक से शाहजहांपुर रिश्तेदार के यहां जा रहीं थीं। जब बाइक सुबह लगभग 11:30 बजे कांट क्षेत्र में बलीपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे इदरीसा की मौके पर ही मौत हो गई और पति व बेटा घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव लधौली निवासी 30 वर्षीय गौरव सिंह को मंगलवार रात 11:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जाते समय टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अज्ञात में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह भाई राजीव सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त भाई गौरव सिंह के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें