फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के हत्यारोपियों के खिलाफ वारंट जारी

Sat, 30 Jun 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
दरोगा भोंदे खान उर्फ मेहरबान अली के भाड़े के हत्यारों को रिमांड पर लाने की सदर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कोर्ट ने बी वारंट जारी करते हुए हत्यारोपियों को 12 जुलाई को तलब किया है।
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी दरोगा भोंदे खान उर्फ मेहरबान अली रेडियो शाखा में तैनात थे। उनकी 23 जून को हत्या कर दी गई थी, जिसमें मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव ताउली निवासी भाड़े के शूटर तासीन और शौकीन के नाम प्रकाश में आए, जिन्हें मुजफ्फनगर की शाहपुर पुलिस ने 27 जून को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेजा है और इस समय वह मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं। यह दोनों दरोगा की हत्या के बांछित अभियुक्त हैं, लिहाजा इन दोनों को यहां तलब किया जाए, ताकि हत्या से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं पर भी स्थिति स्पष्ट हो सके। इस पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ बी वारंट जारी करते हुए 12 जुलाई को तलब करने के लिए मुजफ्फनगर कोर्ट में सम्मन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें