हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी को उसके साथ नहीं भेजने पर अपने ससुलियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें पत्नी को संग लाने के लिए मदद की गुहार लगाई।
युवक का विवाह ढकिया खादर क्षेत्र में हुआ था। जानकारी के अनुसार पति पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी जब वापस नहीं आई तो पति ने ससुराल वालों को फोन किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया। पति ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पत्नी को वापस बुलाने में मदद की गुहार लगाई है।