फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ, देवर पर हत्या की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक महिला ने रुपये के लालच में जेठ व देवर पर जान से मारने की कोशिश का रुपये आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी नसरीन पत्नी नन्हे ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि जेठ मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू व देवर मोहम्मद सलीम उसके प्रधानमंत्री आवास योजना के मिले दो लाख पचास हजार रुपये हड़पना चाहते हैं। इसी वजह से उसका आवास नहीं बनने दे रहे हैं। उससे व बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी की रात वह बच्चों के साथ घर के अंदर बरामदे में सो रही थी, तभी जेठ व देवर आ गए और उसके मुंह पर तकिया रखकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे। इसी बीच उसका बेटा जीशान टायलेट करने के लिए उठा, तो उसने उसे बचाने की कोशिश की। इस पर जेठ ने बेटे को धक्का दे दिया। शोर मचाने पर दोनों लोग भाग गए और धमकी दे गए कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। हिम्मत करके उसने शुक्रवार देर शाम मामले की तहरीर दी। इस पर चौक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें