दो गुटो में मारपीट, फायरिंग से हड़कंप
शाहजहांपुर। कच्चा कटरा मोड़ से कनौजिया अस्पताल को जाने वाले रोड पर दो गुटों में शुक्रवार शाम विवाद होने पर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायर कर दिया। इससे हड़कंप मच गया लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों गुट के लोग भाग गए।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो लोग थे और दूसरी बाइक पर तीन लोग। कनौजिया अस्पताल के निकट एक होटल के पास दोनों बाइक सवार आमने-सामने आने पर एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। बताते हैं कि इतने में एक युवक ने फायर कर दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। तभी पुलिस पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुट के लोग भाग गए। थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर न तो कोई मिला और न ही किसी ने फायरिंग की पुष्टि की।