फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने मोबाइल शॉप में चोरी, व्यापारियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कस्बे में थाने के ठीक सामने चोरों ने सोमवार रात एक मोबाइल दुकान के पीछे दरवाजे की कुंडी काटकर उसमें रखे 50 मोबाइल और 1200 रुपये चुरा ले गए। मामले की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों का सुराग लगाकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव मलकापुर निवासी कुलदीप की थाने के सामने मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात बूंदाबांदी के दौरान मोहल्ला बगिया में थाने के सामने 50 मीटर दूर चोरों ने शिव मोबाइल स्टोर के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और यहां से 50 मोबाइल और 1200 रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब दुकान खोलने आए, तो मोबाइलों के तमाम डिब्बे खाली पड़े थे, उसमें रखे 50 मोबाइल गायब थे और गोलक में रखे 1200 रुपये भी गायब थे। दुकान के दूसरे कमरे के दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी। चोरी के बाद चोर दुकान में पीछे के दरवाजे से भाग गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अवनीश यादव ने मौका मुआयना कर जल्द से जल्द से चोरों का सुराग लगाकर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
अवनीश यादव, थाना प्रभारी अल्हागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें