फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरपकड़ अभियान में पांच हजार के इनामी सहित 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ रोजा। निकाय चुनाव के मद्देनजर एसपी केबी सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश सहित 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब भी बरामद की है और तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना रोजा व क्राइम बं्राच की संयुक्त टीम ने रोजा क्षेत्र से पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमानशाह निवासी फहीम को उसके साथी मोहल्ला मघईटोला निवासी मो. शमीम के साथ रविवार सुबह छह बजे दियूरिया मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। साथ ही दोनों के पास से एक-एक चाकू भी बरामद हुए हैं। मो. फहीम रुखसार गैंग का सक्रिय सदस्य है। वहीं जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों व तमंचा सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस ने 120 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही सात लोगों को शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन तमंचे बरामद किए हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे इस अभियान के कारण अधिकांश अपराधी भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें