फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। शादी का झांसा देकर दो साल तक एक व्यक्ति विधवा महिला से दुष्कर्म करता रहा। दो बार गर्भपात कराने के बाद जब महिला ने शादी करने की जिद पकड़ी तो उसे पीटकर घर से भगा दिया। पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसके संबंध मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोज उर्फ रामू से हो गए। उसने उसे भरोसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। इसी उम्मीद में वह उसके और नजदीक आ गई। भरोसा होने पर वह 26 मई 2016 को 10 तोला सोने के जेवर लेकर अपने घर से मनोज के पास आ गई। इसके बाद मनोज उसे लेकर पंजाब, हरियाणा आदि स्थान पर घूमता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई तो मनोज ने गर्भपात करा दिया। इस पर उसने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने उसे 24 अप्रैल 2018 को पीटकर घर से निकाल दिया। वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास गई, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें