फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णाराज के 113 समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज का टिकट कटने के विरोध में प्रदर्शन करने वाले उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। कोतवाली चौक इंस्पेक्टर राजीव शर्मा और फ्लाइंग सर्विलांस टीम प्रभारी संजय सिंह की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान ने उनके 13 नामजद व 100 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बताते चलें की भाजपा ने केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज का टिकट काट उनके स्थान पर अरुण सागर को शाहजहांपुर लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद से कृष्णाराज दिल्ली में ही डेरा जमाए हुए हैं। इधर उनके समर्थकों ने शुक्रवार को भाजपा हाईकमान के इस निर्णय के खिलाफ उनके आवास पर जमकर नारेबाजी की थी। वह कृष्णाराज को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे थे। काफी संख्या में उनके आवास पर जमा समर्थकों ने सड़क पर जाम लगाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने किसी तरह से हालात को सामान्य बनाए रखा। इस दौरान एफएसटी टीम ने वीडियोग्राफी भी की थी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान जिले में धारा 144 (निषेधाज्ञा) भी लागू है। इस लिए बिना अनुमति कृष्णाराज के समर्थकों की भीड़ के एकत्र होने को प्रशासन ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन माना। एसडीएम ने इस मामले में कृष्णाराज के 13 नामजद और 100 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई दी है। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज किये जाने की पुष्टि की।

धारा 144 और आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति लोगों ने एकत्र हो निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है। इस पर मेरी ओर से 13 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेद सिंह चौहान, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें