फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। होली पर मायके आई महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी चिड़चिड़े स्वभाव की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भुर्जिया निवासी भगवान सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 26 वर्षीय स्वीटी की शादी छह वर्ष पहले बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगासी निवासी साधू सिंह के पुत्र मनोज के साथ की थी। उससे उसके दो बच्चे हैं। वह होली से तीन-चार दिन पहले ही ससुराल से यहां होली मनाने आई थी। उसका स्वभाव बेहद चिड़चिड़ा था। जरा-जरा सी बातों पर वह परिवार के लोगों से उलझ जाती थी। रविवार शाम स्वीटी परिवार के लोगों से लड़-झगड़ कर कमरे में सोने चली गई। परिवार के लोगों ने उसके स्वभाव के मुताबिक कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह स्वीटी देर तक नहीं उठी। दरवाजा खटखटाने पर कोई आहट नहीं होने पर कमरे में झांक कर देखा, तो स्वीटी का शव कमरे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका था। प्रभारी निरीक्षक सुधाकर पांडेय का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के ससुराल वाले भी आ गए थे। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें