फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

झूला झूलने से मना करने पर किशोर को पीटकर किया बेदम
एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट, एएसपी सिटी, एसडीएम मौके पर पहुंचे
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े गुस्साए लोग
फोटो-38,39
अमर उजाला ब्यूरो
कांट(शाहजहांपुर)। झूला झूलने से मना करने पर कुछ लोगों ने किशोर को पीट-पीटकर बेदम कर दिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण कुछ ही देर में पीड़ित पक्ष की ओर से तमाम लोग एकत्रित हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांट-जलालाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एएसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सदर भी पहुंच गए। एहतियातन अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। देर रात तक ग्रामीण जाम लगाए हुए थे।
कस्बे के मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी दिनेश राठौर का 15 वर्षीय बेटा यश राठौर बकरीद पर बजरिया मोहल्ले में मजार के पास लगने वाले मेले में बच्चों के कूदने वाला झूला लगाए थे। बुधवार शाम 7:30 बजे उसके झूले पर कूदने के लिए मोहल्ला शेरान निवासी सगीर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। इस पर यश ने यह कहते हुए दोनों को झूले पर कूदने से मना कर दिया कि यह झूला छोटे बच्चों के लिए है, बड़ों के लिए नहीं है। इसी बात पर सगीर ने गाली-गलौज करते हुए यश को लात-घूंसों प डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटते-पीटते बेदम कर दिया। बमुश्किल उसे कुछ लोगों ने बचाया। जानकारी मिलते ही यश के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बेदम बेटे को लेकर थाने पहुंच गए। जहां सगीर और उसके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला दो संप्रदायों का जुड़ा होने के कारण थाने में लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद लोग मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर भीड़ ने थाने के सामने कांट-जलालाबाद रोड पर जाम लगा दिया। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम रामजी मिश्र, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा भी मौके पर पहुंच गए और गुस्साएं लोगों को शांत करने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन भीड़ में मौजूद लोग आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद ही जाम खोलने की बात कहकर अड़े हुए थे। इस पर एएसपी सिटी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके से रवाना कर दिया। इसके बाद भी लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
कम पड़ने पर इसे लगाएं...............


बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे
शाहजहांपुर।
हाइडिल कॉलोनी में बांके और राजेंद्र के बच्चों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया। झगड़ा बड़ों तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बांके, सुनीता, राजेंद्र, शांति समेत छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें