पुवायां (शाहजहांपुर)। फोटोशॉप से बनाई गई प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो पोस्ट करने और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर पोस्ट डालने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
बड़ागांव के रवि पंडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाहजहांपुर निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फोटो पोस्ट करता रहता है। 31 अगस्त को उसने मुख्यमंत्री का फोटोशॉप से बनाया गलत फोटो पोस्ट कर दिया और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह बेहद शर्मनाक है और इससे तमाम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
तहरीर दिए जाने के समय हिंदूवादी संगठनों से जुड़े तमाम लोग भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले के तूल पकड़ने पर फेसबुक से पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है, लेकिन शिकायत करने वालों ने पोस्ट की स्क्रीन शॉट ले रखी है और उसे बतौर साक्ष्य प्रस्तुत किया गया है।