फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर नर्स के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रौसरकोठी(शाहजहांपुर)। रिटायर नर्स के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह रामचंद्र मिशन क्षेत्र में जनता धर्मकांटा के पास पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी 35 वर्षीय हरिओम उर्फ दुन्नी अपनी मां विमला देवी के साथ थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में कमलेश के मकान में किराए पर रह रहा था। मंगलवार सुबह उसकी लाश फत्तेपुर चौकी के आगे जनता धर्मकांटा के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। सुबह से ही वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां विमला बरेली में नर्स के पद से रिटायर होने के बाद बेटे की गंदी आदतों की वजह से उसे यहां लेकर रहने लगीं थी, ताकि गलत लोगों का साथ छूट जाएगा, लेकिन यहां भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। मृतक की पत्नी पूजा और उससे दो बच्चे हैं। बच्चों और पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें