फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में घर के अंदर महिला का शव पड़ा मिला। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रक्सा निवासी पप्पू सिंह ने अपनी बेटी नीना (26) की शादी करीब पांच साल पहले थाना कांट क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी अजय कुमार से की थी। मंगलवार रात अचानक नीना की मौत हो गई। नीना की मौत की खबर सुनते ही पिता पप्पू परिजन समेत मोहनपुर गांव जा पहुंचे। जहां उन्हें नीना का शव घर के बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। उनका कहना है कि उस समय नीना के मुंह से खून निकल रहा था और गले पर चोट के निशान दिख रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने मृतका के पति अजय और उसके परिजन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कांट थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें