फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक माह पहले पिटाई में महिला का हाथ टूट जाने की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। महिला ने डीएम को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ददिउरी निवासी ओमप्रकाश की पत्नी वीरवती ने बताया कि वह अपने खेत में बने मकान में रहती है। 19 जून को पड़ोसी जिले हरदोई के गांव गोपामऊ मुरादपुर निवासी एक व्यक्ति, रिश्तेदार को लेकर आया और दोनों ट्रैक्टर से उनका खेत जोतने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए तलवार से प्रहार कर दिया और डंडे से भी पीटा। बचाने आए पति ओमप्रकाश और पुत्र अवनीश को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में हाथ की हड्डी टूटे होने की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
उधर एक अन्य मामले में गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी आशू के साथ 16 जुलाई को गांव के ही एक युवक ने मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गया। आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल तो कराया लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की जरूरत नहीं समझी। उसका कहना है कि आरोपी आए दिन धमकी देते घूम रहे हैं। बंडा पुलिस के अनुसार वीरवती की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें