फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से छात्र की मौत

विज्ञापन
शिवकुमार का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार शाम जलालाबाद के गांव मंझरा में मोटर से बिजली का केबल जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन

मंझरा गांव निवासी भगवान सहाय के घर के सामने रह रहे उनके पारिवारिक भाई नन्हेलाल के यहां लिंटर पड़ रहा था। वहां भगवान सहाय का करीब 19 वर्षीय बेटा शिवकुमार भी मौजूद था। शाम करीब साढ़े चार बजे गांव में बिजली आ गई। लिंटर के लिए पानी की जरूरत को देखते हुए शिवकुमार अपने घर से बिजली की केबल लाकर नन्हेलाल के यहां लगे मोटर में जोड़ने का प्रयास करने लगा। केबल एक जगह शार्ट थी जिससे शिवकुमार को जोरदार करंट लग गया। जब तक घरवाले उसे डॉक्टर के यहां ले जाने का इंतजाम करते, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

करंट लगने से युवक झुलसा
सोमवार शाम याकूबपुर पड़ाव पर पड़े एक टीन शेड में बिजली का करंट उतर आया। इस दौरान उधर से निकली एक पड़िया खंभे के संपर्क में आ गई। उसे तड़पता देख पास में ही मौजूद गांव याकूबपुर निवासी जीतू (25) उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान जीतू भी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें