फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी के लिए एक लाख का बिका बकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा की तैयारियां जोरों पर हैं। कुर्बानी के लिए बेचे जा रहे बकरों की कीमत हजारों में है। बुधवार को बकरों की कुर्बानी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नखासे नहीं लग रहे हैं। शहर में बहादुरगंज, लाल इमली चौराहा, अंटा चौराहा, मंडी, गोरा कब्रिस्तान, गदियाना, हद्दफ आदि क्षेत्रों में कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री हुई। सामान्य बकरे की कीमत 10-12 हजार रही। मीरानपुर कटरा में एक बकरा एक लाख रुपये का बेचा गया।
अधिकारियों ने कुर्बानी के बाद अवशेष को खुले स्थान पर फेंकने की मनाही की है।
बैठक के दौरान डीएम ने जो भी दिशा-निर्देश दिए थे, उसका पालन किया जाएगा। खुले में कुर्बानी न करें, कुर्बानी के बाद खुले में अवशेष न फेंके। नालियों में खून न बहाएं और घरों में रहकर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद मनाएं। - हुजूर अहमद मंजरी,पेश इमाम
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसों और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते घरों में रहकर कुर्बानी कराएं। ईदगाहों पर पचास लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत है। पुलिस भी नजर बनाए हुए है। - एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें