फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। एक विवाहिता की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी अश्वनि कुमार की 30 वर्षीय पत्नी निधि की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उनको बंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जहरीले पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने की आशंका जताते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद निधि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधि ने दम तोड़ दिया। निधि की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। निधि के मायके हरदोई सूचना भेज दी गई है।
अस्पताल से भेजी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भिजवाया। बंडा पुलिस ने इस संबंध में कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है। निधि के परिवार वाले इस संबंध में जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभी निधि के मायके पक्ष से कोई व्यक्ति थाने नहीं आया है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव धिंयरा में लंबे समय से बीमार विवाहिता की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
इस गांव के ब्रजेश की करीब नौ साल पहले थाना निगोही के गांव पराझारम निवासी मोतीलाल की 29 वर्षीय बेटी मीना से हुई थी। परिजन के अनुसार मीना लंबे समय से बीमार थी। सुबह ज्यादा तबीयत खराब हो जाने पर घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। यहां पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया। थाने की पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में महिला की मौत बीमारी से होने का पता लगा है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें