फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का शव देखकर पति मौके से भाग गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव अमईपुर संडा निवासी शांति देवी (36) का बुधवार रात करीब दो बजे किसी बात को लेकर पति मगनेश से विवाद हो गया था। रात में ही शांति देवी की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी का शव देखकर पति मौके से फरार हो गया। विवाद के दौरान घर में हो रहे शोर को सुनकर लोगों ने शांति देवी के परिजन को सूचना दी। जलालाबाद क्षेत्र के गांव कटकिया निवासी वीरेश बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी ससुराल पहुंच गए। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पति पर हत्या का आरोप लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
-
सात साल पहले भी की थी जान देने की कोशिश
करीब 16 वर्ष पहले शांति देवी की मगनेश से शादी हुई थी । उसके बाद से दोनों के बीच अनबन चलती रहती थी। करीब सात वर्ष पहले भी शांति देवी ने पति से तंग होकर कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर कुंडे से लटककर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते परिजन ने फंदे से उतारकर इलाज के लिए भेजा था। जहां शांति देवी की जान बच गई थी। गांव में चर्चा है कि शांति देवी छह माह की गर्भवती थी। शांति देवी के पांच बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और चार बेटियां हैं। पिता ने तहरीर देकर पति पर कीटनाशक देकर हत्या का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें