फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। एक विद्युत कर्मचारी ने ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और उनके भतीजे सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट और रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी प्रधान संघ अध्यक्ष ने भी विद्युत कर्मचारी के आरोपों को खारिज करते हुए उसके खिलाफ अभद्रता और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

गांव जोधपुर नवदिया निवासी ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव के खिलाफ नगर के मोहल्ला निजाम गंज निवासी विद्युत कर्मचारी सुमित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नौ जुलाई को वह उपखंड कार्यालय पर विद्युत उपभोक्ताओं के बिल का कैश जमा कर रहा था। इसी दौरान झब्बू सिंह यादव अपने भतीजे और एक अन्य के साथ आए और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। काउंटर पर रखा एक लाख 27 हजार रुपये भी ले गए। उधर झब्बू सिंह यादव ने बिजली कर्मचारी सुमित यादव के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह उपखंड कार्यालय गांव में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर की सूचना देने गए थे। इस दौरान उन्होंने भ्रष्ट कर्मचारियों की शिकायत की जिस पर सुमित यादव ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान रुपये लूटने की बात फर्जी पाए जाने पर लूट की धारा को पुलिस ने विलोपन करते हुए दोनों पक्षों पर मारपीट की धाराओं में विवेचना शुरू कर दी है।
सुमित यादव उपखंड कार्यालय पर ई-सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं का कैश जमा करते हैं। पूरे माह का कैश जमा होने पर ई-सुविधा विद्युत निगम को कैश ट्रांसफर करता है। सुमित यादव से कैश लूटे जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मारपीट होने की घटना संज्ञान में आई है। पूरा कैश ई-सुविधा के माध्यम से जमा करने की जिम्मेदारी सुमित यादव की है। - सौरभ शाक्य, विद्युत उपखंड अधिकारी तिलहर
विज्ञापन

सुमित यादव द्वारा रुपये लूटनेेे का लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। गांव में ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था जिसकी शिकायत लेकर मैं उपखंड कार्यालय पर गया था। मैंने कर्मचारियों का भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तभी आरोपी सुमित यादव ने मुझसे हाथापाई कर दी। मैंने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लूट की जांच करते हुए लूट की धारा हटा दी है। - झब्बू सिंह यादव, अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें