फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन को लेकर बंधक बनाकर व्यापारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गेहूं खरीदने के बाद एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को घर बुलाने के बाद बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को व्यापारी के कब्जे से छुड़ाया । पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लाई, लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी वरुण गुप्ता राम इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म चलाकर गेहूं खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उन्होने नवंबर 2019 में मोहल्ला जियाखेल निवासी एक व्यापारी को करीब 53 लाख रुपये का गेहूं बेचा था। रुपयों के बदले व्यापारी ने वरुण और उसके पिता हरिकिशोर को 52 लाख 88 हजार रुपये के चेक दे दिए। पीड़ित ने बताया कि बैंक में चेक जमा किए लेकिन वे बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार की सुबह रुपये मांगने के लिए पिता के साथ व्यापारी के घर गए थे। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करते हुए व्यापारी और उसके पिता ने दोनों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। बाद में पिता ने जैसे-तैसे परिवार को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस ने दोनों को व्यापारी के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि आरोपियों को कुछ देर बाद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि व्यापारी पर रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप लगा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें