फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत से दुखी होकर तमंचे से गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। पत्नी की मौत के 20 दिन बाद पति ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी सतीश कुमार त्रिपाठी (58) की पत्नी सुनीता की बीमारी के कारण 20 दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। परिजन के मुताबिक सुनीता की मृत्यु के बाद सतीश त्रिपाठी अवसाद में रहने लगे थे। उन्हें पत्नी की मौत का भारी सदमा पहुंचा था। वह उल्टी-सीधी हरकत भी करने लगे थे। नौ जुलाई की रात तकरीबन 11 बजे वह अजीब बातें कर रहे थे। इस पर उनके बेटों ने उन्हें टोका। यह बात सतीश को बुरी लग गई। गुस्से में आकर सतीश छत पर गए और तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली सुनने की आवाज पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। टिकरी चौकी की पुलिस पहुुंची और खोखा व तमंचा कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके तीनों बेटे शिवम, विश्वदीप, आनन्द सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें