फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने पुलिस को दी किशोरी के बंधक होने की झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। प्रेमी युवक ने किशोरी के बंधक होने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस किशोरी को कोतवाली लाई तो बंधक बनाने का मामला झूठा निकला। पुलिस को झूठी सूचना देने वाला घर से गायब मिला।
विज्ञापन

पुवायां के एक गांव की किशोरी के पिता और मां की मौत हो चुकी है। किशोरी के कोई भाई नहीं है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। शादी के बाद किशोरी की बहन और बहनोई उसके साथ गांव में ही रहते हैं। किशोरी का गांव में ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर बहन बहनोई ने किशोरी के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी और निगाह रखने लगे। किशोरी का घर से निकलना बंद हो गया तो उसके प्रेमी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी कि एक किशोरी को बहन बहनोई ने संपत्ति के लालच में घर में बंधक बना रखा है।
सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और किशोरी के साथ ही उसके बहन बहनोई को भी कोतवाली ले आई। पूछताछ में पता चला कि बंधक बनाने की बात पूरी तरह से निराधार है। किशोरी ने भी बंधक बनाने जैसी बात से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बहन-बहनोई के साथ घर भेज दिया। पुलिस को झूठी सूचना देने वाले की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें