पुवायां। प्रेेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिवार के लोगों ने घेर लिया तो वह मौके से भाग निकला। चेकिंग कर रही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद होने पर युवक का आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया है।
जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर के एक गांव निवासी युवक का बंडा कस्बे के ही एक मोहल्ले की युवती से कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार रात युवक प्रेमिका से मिलने आया था। युवक ने प्रेमिका को फोन कर बुुला लिया। दोनों पूरनपुर बंडा मार्ग के किनारे एक खेत में जा पहुंचे। किसी ने मामले की जानकारी युवती के परिवार वालों को दी। इस पर युवती के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक मौके से भाग निकला। शाहजहांपुर पीलीभीत के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से युवक को जेल भेज दिया गया है। संवाद