जैतीपुर (शाहजहांपुर)। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन किलो अफीम बरामद की है। पूछताछ के बाद तस्करों को जेल भेज दिया है।
थाना गढ़ियारंगीन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव रायपुर के पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई। युवकों के पास से एक तमंचा और एक चाकू भी बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक रूम सिंह निवासी गांव हुसैनपुुर थाना कुंवरगांव, वीरेन्द्र निवासी गांव हरीनगला थाना कुंवरगांव और विजय सिंह निवासी गांव सिलहरी थाना सिविल लाइन जिला बदायूं है। सभी अफीम की तस्करी करने के लिए शाहजहांपुर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। तीनों युवक बरेली में अफीम की खेती करने वाले किसानों से सस्ते दामों पर खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे। संवाद