फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां के लिए प्लाज्मा लेने 24 जून की शाम ब्लड बैंक गई किशोरी से वहां मौजूद एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। बेटी ने पिता को बताया तो वह कार्रवाई के लिए भटकता रहे। मंगलवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया। प्राचार्य का कहना है कि जांच सीएमएस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में भर्ती है। बीमार महिला को प्लाज्मा की जरूरत थी। 24 जून की शाम बीमार मां के लिए नाबालिग बेटी प्लाज्मा लेने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दूसरी मंजिल पर बने ब्लड बैंक गई थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि यहां पर तैनात एक कर्मचारी ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। आरोपी से बचकर किशोरी अपनी मां के पास आ गई। बाद में उनको बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह आरोपी कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र लेकर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के पास पहुंचे। इसमें उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता का प्रार्थना पत्र लेकर प्राचार्य ने सीएमएस डॉ. एयूूपी सिन्हा को देकर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने एक बड़े नेता की भी शरण ली, लेकिन आरोपी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-
शिकायत आई है। संभवता दोनों पक्षों में कुछ गफलत हो गई थी। दोनों पक्षों ने गफलत दूर भी कर ली है। सीएमएस मामले को देख रहे हैं।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
-
शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ब्लड बैंक में प्लाज्मा लेने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय, प्रवक्ता, राजकीय मेडिकल कॉलेज
------------
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें