शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
कॉलोनी निवासी शख्स ने चौक कोतवाली में मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 जून की रात परिवार के साथ कॉलोनी में बने ब्लॉक की छत पर सो रहे थे। उसकी 12 साल की बेटी भी साथ में सो रही थी। ब्लॉक का ही रहने वाला एक व्यक्ति भी छत पर सो रहा था। उसने रात में बेटी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद बालिका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।