फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के गेट पर भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव मिश्री नगला निवासी राजीव कश्यप का गांव की रहने वाली महादेवी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बुधवार को एक पक्ष के राजीव कश्यप भाजपा जिला मंत्री रमाकांत मिश्रा के साथ थाने पहुंच गये। भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ थाने के गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। राजीव कश्यप ने भाजपा नेता को बताया कि अपने रिश्तेदार ग्राम प्रधान रामसेवक कश्यप को जमीन निपटारे के लिए बीस हजार रुपये दिये थे। पुलिस पर रुपये लेने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

इस बात से गुस्साये भाजपा नेता थाने पर धरना शुरू किया ही था। इसी बीच थाना प्रभारी ने पांच मिनट में ही मना लिया। इसके बाद भाजपा नेता ने धरना खत्म कर दिया। वहीं थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह बताया कि रुपये लेने का आरोप निराधार है। दो पक्षों में विवाद था, जिसमें दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उधर प्रधान रामसेवक कश्यप ने कहा कि उन्हें राजीव कश्यप ने कोई रुपये नहीं दिए हैं। पंचायत में जमीन के निपटारे के लिए रुपये देने की बात चल रही थी। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें