फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने बंडा पुलिस के व्हाटसएप ग्रुप पर डाल दी अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। बंडा थाने में तैनात एक होमगार्ड ने बंडा थाने के व्हाटसएप ग्रुप में अश्लील फोटो डाल दी। इस पर ग्रुप में जुड़े कई संभ्रात लोगों ने आपत्ति जताते हुए होमगार्ड को फटकार लगाई। बाद में होमगार्ड को ग्रुप से हटा दिया गया।
विज्ञापन

बंडा थाने की पुलिस ने पीएस बंडा एसएच डीवी नाम से व्हाटसएप पर ग्रुप बना रखा है। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए ग्रुप में बंडा क्षेत्र के तमाम संभ्रात लोग जुड़े हुए हैं। बुधवार को ग्रुप में शामिल एक होमगार्ड ने ग्रुप में बेहद अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया। इससे ग्रुप में जुड़े तमाम संभ्रात लोग सकते में आ गए और ग्रुप पर ही लिखकर होमगार्ड को कड़ी फटकार लगाई। लोगों का कहना था कि अश्लीलता रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन एक होमगार्ड ही इस तरह की हरकतें करेगा तो समाज में इसका गलत संदेश जाएगा।
होमगार्ड की करतूत के कारण तमाम लोग ग्रुप से हट गए। इसके बाद ग्रुप एडमिन ने होमगार्ड को ग्रुप से हटा दिया। तमाम थाना प्रभारी के संज्ञापन में होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं थाने की पुलिस का कहना है कि होमगार्ड बहुत शर्मिंदा है। उसका कहना है कि गलती से पोस्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें