फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर से श्रद्घालुओं को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। खाटू श्याम मंदिर के निर्माण को लेकर हुए भूमि पूजन के बाद भूमि के कुछ हिस्से पर दावा करने वालों ने बुधवार सुबह मंदिर भूमि पर साफ-सफाई और निर्माण करने गए कुछ श्रद्धालुओं को खदेड़ दिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ मंदिर स्थल पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। दोनों पक्षों को चेतावनी दी कि यदि किसी की ओर से भी शांतिभंग की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज के समीप खाटू श्याम के भक्तों ने मंदिर बनाने को लेकर जमीन खरीद कर जब भूमि पूजन को लेकर तीन दिन पहले तैयारी में शुरू हुई तब पड़ोस में रहने वाले एक वकील और किसान नेता ने भूमि में अपना भाग बताते हुए आपत्ति जताई। मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा कर कई घंटे वार्ता करते हुए मंदिर भूमि पूजन किए जाने की सहमति देते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया।
पुलिस की सुरक्षा में भूमि पूजन सोमवार को हुआ। बुधवार को सुबह जब श्रद्धालु भूमि स्थल पर निर्माण और पूजन के लिए पहुंचे तब दूसरे पक्ष ने उन्हें खदेड़ दिया। सूचना पर तमाम श्रद्धालु वहां पहुंच गए और प्रशासन को घटना से अवगत कराया। घटनास्थल पर पुलिस ने आकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में काफी देर वार्ता होने के बाद एसडीएम सुरेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ दोपहर मंदिर स्थल पहुंचे। यहां पर भूमि का निरीक्षण करते हुए मंदिर स्थल की बाउंड्री बने होने के बाद पड़ोसी द्वारा विवाद किए जाने को लेकर वकील और किसान नेता से कहा कि मंदिर स्थल पर पूजा अर्चना और कार्य निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें।
विज्ञापन

यदि दोनों पक्षों में से किसी की ओर से भी शांति भंग की गई तब उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दूसरे पक्ष ने न्यायालय जाने की बात कही तो पुलिस ने न्यायालय का आदेश आने पर अनुपालन की बात कही। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, संजय गुप्ता, सभासद हितेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनुज गुप्ता, मंगा गुप्ता, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, राजीव यादव, प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें