फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में हुए बेरोजगार तो बाइक चोरी करने लगे

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी तीन बाइकों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुुुर। दिल्ली में रहकर तीन युवक मजदूरी करतेे थे। वहां लॉकडाउन लगने के बाद से बेरोजगार हो गए। वापस घर आए तो कोई काम न मिलने पर बाइक चोरी करने लगे। रविवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक बेचने जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुुुुुुलिस टीम गश्त कर रही थी। मुखबिर से चोरी की बाइकों के साथ तीन युवकों के आने की सूचना मिली । पुलिस ने पंचपीर चौराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। बाद में शहबाजनगर रोड की तरफ से बाइकों से आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों में पंकज, कासिम निवासी श्यामतगंज गौटिया और सोनू कनौजिया निवासी एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार शमिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन लगने के बाद काम नहीं बचा था। खर्च चलाने के लिए बाइकें चोरी करने लगे। चोरी की बाइक बेचने से मिलने वाले रुपये से मौज-मस्ती करते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें