फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। युवती का एक युवक के साथ फोटो वायरल होने के बाद पति की संदिग्ध मौत के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एक युवती का गांव के ही एक युवक के साथ फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद युवती के पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में जान देने वाले युवक के भाई ने बंडा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही एक युवक ने उसकी भाभी के साथ अश्लील फोटो खींचकर वायरल कर दिया था। भाई ने आरोपी से शिकायत की तो उसे पीटकर अपमानित किया गया था। सात जून को उसके भाई ने जहर खाकर जान दे दी थी। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में पहले चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंद्रभान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें