फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बड़ी बहन से प्रेमी के दुष्कर्म करने से आहत लड़की ने जान दी

Fri, 04 Jun 2021 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर में युवती (20) ने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के अस्पताल में लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से एक युवक ने 28 मई को दुष्कर्म किया था। पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज कर लिया था। युवती की छोटी बहन युवक से प्रेम करती थी और शादी का इरादा रखती थी। बड़ी बहन के साथ इस घटना का जब उसे पता चला तो उसने बृहस्पतिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर में युवती (20) ने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के अस्पताल में लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती के पिता का आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक और उसकी बेटी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी युवक से शादी करना चाहती थी।

28 मई को युवक उसकी बड़ी बेटी को दवा दिलाने के लिए शहर ले गया था। लौटते वक्त उसके साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दो से तीन दिन तक युवती की बड़ी बहन मायूस और गुमसुम रही। उसके काफी पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ऐसे में प्रेमी के बड़ी बहन से दुष्कर्म की बात युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उसने जहर खा लिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट
एक जून को पिता ने बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर निगोही थाने में दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के बजाए छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।

जिस पर एतबार किया, उसी ने दिया धोखा
निगोही। जिससे शादी के अरमान पाले हुए थे उसी ने परिवार बर्बाद कर दिया। एतबार को धोखा देते हुए युवक ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। युवक की धोखेबाजी से दुखी होकर ही युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक से चल रहा था। युवक का युवती के घर काफी आना जाना था। दोनों ही अलग अलग जाति के थे। घरवालों को भी दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। युवक और युवती शादी भी करना चाहते थे। इसी बीच 28 मई को ऐसी वारदात हो गई कि भरोसे की दीवार टूट गई। युवक पर भरोसे के कारण परिजनों ने 28 मई को बड़ी बहन को युवक के साथ दवा लेने के लिए शाहजहांपुर भेज दिया था।

लौटते वक्त युवक ने युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक ने बहन को धमकाया भी था जिसकी वजह से उसने तीन दिन तक किसी को आपबीती नहीं सुनाई। एक जून को किसी तरह हिम्मत कर उसने घर वालों को पूरी बात बता दी। बहन के साथ हुई वारदात और युवक के धोखा देन सेे युवती बहुत दुखी और आहत थी। इसी वजह से उसने बृहस्पतिवार को जहर खाकर अपनी जान ले ली।

जहरीला पदार्थ खा लेने से युवती की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने तहरीर दी है जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अरविंद कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें