फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में खाने के रुपये मांगने पर फायरिंग, ढाबा मालिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बुधवार देर रात हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर आरोपी होटल स्वामी पर हमलावर हो गए। इस दौरान मारपीट के बाद दबंगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें होटल स्वामी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग 9:30 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने एनआरएल पेट्रोल पंप के समीप स्थित न्यू भारत ढाबा पर एक गांव के कुछ लोग बाइक से खाना खाने के लिए आए। खाना खाने के बाद होटल स्वामी ने बिल के भुगतान के लिए कहा तो वे लोग हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। इस बीच साथ आए किसी व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली होटल स्वामी के हाथ में लगने से वह घायल हो गया।
होटल स्वामी मुअज्जम खान ने बताया कि कटरा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश यादव शाहजहांपुर जा रहे थे। उन्होंने झगड़ा देखकर गाड़ी रोकी। आरोप है कि जब उनका गनर नीचे उतरा तो एक दबंग उस पर भी हमलावर हो गया। इस बीच राजेश यादव गाड़ी से नीचे उतरे। उन्हें देखते ही हमलावर गाड़ी में बैठकर शाहजहांपुर की ओर भाग गए। पूर्व विधायक राजेश यादव ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों ने होटल पर फायरिंग की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल होटल स्वामी को तिलहर सीएचसी ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें