फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे चले, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। चुनाव की रंजिश में लाठी, डंडे चलने और पथराव किए जाने से दो लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों ओर से पथराव और फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों के 19 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 मई की रात को गांव का रसपाल सिंह शराब के नशे में उसके घर के पास आया और गांव के पवनेश सिंह को बुलाकर कहा कि उन्होंने अपने पक्ष का प्रधान बना लिया है, अब सबको देख लेंगे। इसके बाद दोनों गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज से मना करने पर रसपाल सिंह, विपिन सिंह, राजेश सिंह, रमनपाल सिंह, अनुज कुमार सिंह, आशीष सिंह, किशनपाल सिंह, वेदपाल सिंह ने पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पथराव और फायरिंग भी की।
उधर दूसरे पक्ष से मनीष चौहान ने बताया कि 16 मई को उनका चचेरा भाई प्रियांशु मंगू के खेत में घास काटने गया था। मंगू ने घास काटने से मना किया जो प्रियांशु घर चला आया। रात आठ बजे वह गांव में दुकान से कुछ सामान लेने गए थे तो मंगू ने उनको थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर मंगू सिंह, श्यामपाल सिंह, कल्लू सिंह, मुनेंद्र सिंह, सनी सिंह, रजित सिंह, रामभजन, दीपक सिंह, अनुज सिंह, चूचू सिंह ने उनको लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें