फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली में ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली इलाके में एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह रात को खेत में पानी लगाने गया था। घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार सुबह उसकी पत्नी चाय लेकर खेत पर पहुंची। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की वजह अवैध संबंध मान रही है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सुहेली निवासी 40 वर्षीय रामसरन उर्फ बबलू ने एक खेत बटाई पर लिया था। शुक्रवार रात वह उसी खेत में पानी लगाने गये थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे पत्नी गुड्डी देवी खेत पर चाय देने पहुंची तो रामसरन का शव पड़ा मिला। उसके बताने पर परिवार के बाकी लोग और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार रामसरन के गले में रस्सी से कसने जैसे और शरीर पर चोटों के निशान थे। शव से कुछ दूरी पर टूटी हुई चूड़ियां और खून से सना हुआ डंडा मिला था। इससे अनुमान है कि हत्यारों ने रामसरन को डंडे से पीटा और गला घोंटकर हत्या की होगी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी तो सिंधौली पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई रामकिशन की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी जगनारायण पांडे ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें