फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद हुआ मुर्गे का मीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा पुलिस ने एक कार से 24 किलो मुर्गे का मीटर बरामद किया है। मीट को मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव पोखरापुर और मोदद्दीनपुर के बीच एक कार को रोक कर चेक किया तो कार में 12 पॉलिथिन में 24 किलो मुर्गे का मीट रखा पाया गया। कार में बैठे जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव रघुनाथपुर निवासी गुरूप्रीत सिंह, केवल सिंह और आकाशदीप सिंह से पूछताछ की गई तो पता चला कि मीट को गांव सभा सुंदरपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी नवनीत कौर की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए वितरण के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ वोटरों को लुभाने के लिये मीट ले जाने पर आचार संहिता के उल्लंघन, मास्क नहीं लगाने पर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने और बिना अनुमित के वाहन का चुनाव के लिए प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें