बंडा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार कर करीब 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पकड़े जाने वालों में प्रधान पद का प्रत्याशी भी शामिल है।
बंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव आलमपुर पिपरिया निवासी रामसागर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रामसागर का भाई गुरवचन प्रधान पद का प्रत्याशी है। रामसागर कच्ची शराब पॉलिथीन में पैक करके वोटरों को बांटने जा रहा था। वहीं बंडा के मोहल्ला पसियापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार, मोहल्ला गायत्री नगर निवासी सुनील कुमार और कमला देवी अपने घर में कच्ची शराब बनाते पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर 50 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा गांव लक्ष्मणपुर गौंटिया निवासी ओमकार और गांव कंचनपुर निवासी रामनिवास को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।